Featured

3 ऐसे अंतर्राष्ट्रीय कीर्तिमान जिसे महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं तोड़ पाए, फैन्स को हमेशा रहेगा इसका मलाल

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान एक कप्तान और एक खिलाड़ी के रूप में अतुलनीय है इस बात से तो सभी क्रिकेट फैंस भलि भांति परिचित हैं। उन्होंने एक बेहतरीन बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाज और एक शानदार विकेटकीपर का रोल अच्छे से तो निभाया ही पाए उसके साथ-साथ वह विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी माने जाते हैं। इतने सफल होने के बावजूद भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स रह गए जिसे महेंद्र सिंह धोनी तोड़ पाने में असफल रहे।

  1. टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन और 100 मैचों का आंकड़ा
    महेंद्र सिंह धोनी अगर चाहते तो टेस्ट क्रिकेट में भी उनके रिकॉर्ड्स कमाल के होते लेकिन इस खिलाड़ी ने न जाने क्यों टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह दिया और मात्र 90 टेस्ट मैच खेल कर सन्यास ले लिया। उनके इस प्रारूप में कुल 4876 रन हैं जो कि उन्होंने 38.09 की औसत से बनाये हैं जिसमें 6 शतक शामिल हैं।
  2. किसी विकेटकीपर द्वारा एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार
    महेंद्र सिंह धोनी के पास विकेटकीपिंग करने की जो काबिलियत है वैसी काबिलियत वर्तमान का हर विकेटकीपर अपने अंदर चाहता है। महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 345 पारियां खेलीं और 444 शिकार किये विकेट के पीछे रहते हुए। अगर वह अपने आप को थोड़ा उर समय देते तो वह एडम गिलक्रिस्ट (472 शिकार) और कुमार संगकारा (482 शिकार) से इस मामले में आगे निकल सकते थे।
  3. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला भारतीय कप्तान
    जैसा कि आप लोग जानते ही हैं कि महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट में 5,000 हजार रनों का भी आंकड़ा एक बल्लेबाज़ के रूप में नहीं छू पाए। एक कप्तान के रूप में उनके रनों की ओर देखा जाए तो उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में 3454 रन बनाए हैं। इस मामले में सबसे आगे विराट कोहली हैं जिन्होंने कप्तानी करते हुए कुल 5864 रन बनाए।
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top