बीसीसीआई ने इस साल रणजी ट्रॉफी कराने का फैसला किया है। यह दो साल के लंबे अंतराल के बाद होगा। हालांकि इसे कैलेंडर में शेड्यूल किया गया था, लेकिन कोविड स्थिति के बाद इसे बाद में बंद कर दिया गया था।
लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे कराने का फैसला किया है। यह दो चरणों में होगा। इस लेख में हम पांच शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों पर एक नज़र डालेंगे जो की इस आने वाले रणजी ट्रॉफी 2022 में खेल सकते हैं।
भारत की टेस्ट टीम खासकर बल्लेबाजी विभाग एक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे और यही एक मुख्य कारण था कि टीम सीरीज हार गई।
इसलिए, कुछ शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को फरवरी के अंत में शुरू होने वाली श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के लिए बाहर किया जाना तय है। इसलिए, उनमें से कुछ रणजी ट्रॉफी में शामिल होंगे।
अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे उन शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो आने वाले रणजी ट्रॉफी 2022 में खेल सकते हैं। यह निश्चित है कि रहाणे को श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए बाहर कर दिया जाएगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रहाणे से उनकी उपकप्तानी छीन ली गई।
हालांकि, तीनों गेम खेलने के बावजूद भी वो साउथ अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। घर में रहाणे की फॉर्म वैसे भी खराब रही है। इसलिए उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकती है और इसका मतलब है कि वह रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हे।
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा को भी श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो उनका रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेना तय है। प्रतियोगिता में शीर्ष रन बनाने वाले पुजारा का शामिल होना सौराष्ट्र टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, जिसका नेतृत्व जयदेव उनादकट करेंगे।
इशांत शर्मा
इशांत शर्मा को भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिल रहा है.भारत में खेलते वक्त भारत के केवल दो तेज गेंदबाजों को तरजीह देने की संभावना है। इसलिए मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमेश यादव की अच्छी फॉर्म के साथ, इशांत शर्मा को श्रीलंका श्रृंखला के लिए नहीं चुना जा सकता है।
हालाँकि, यह वास्तव में उसकी मदद कर सकता है। अनुभवी खिलाड़ी को रणजी ट्राफी में खेलने का मौका मिलेगा ताकि उन्हें कुछ प्रतिस्पर्धी खेल का समय मिल सके। इससे उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी में मदद मिल सकती है।
शिखर धवन
शिखर धवन भी इस साल रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं। वह दिल्ली की उस टीम का हिस्सा थे जिसने हाल ही में सीमित ओवरों की घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। इसलिए, धवन लंबे प्रारूप में भी दिल्ली की टीम के लिए खेलते दिख सकते हे, और वैसे भी उन्हें अब भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिलता है, इस लिए उनका खेलना एक तरह से तय हे, अगर उन्हें श्रीलंका सीरीज के लिए नही चुना गया तो।
