Featured

अगर विराट की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा उनका किरदार; 5 ऐसे एक्टर जो कर सकते है विराट कोहली की बायोपिक

विराट कोहली

भारत देश में दो चीज है जिससे यहां की जनता का सबसे ज्यादा मनोरंजन होता है। पहली क्रिकेट और दूसरी मूवीज। भारतीय जनता को सर्वाधिक आनंद क्रिकेट के खेल में आता है इसी कारण भारत इस खेल में शानदार प्रदर्शन करता आ रहा है। वही दूसरी चीज है मूवीज। भारत के लोगो को मूवीज से अपना मनोरजंन करने की आदत है।

वही जब क्रिकेट की मूवीज हो तो उसकी बात ही कुछ अलग हो जाती है क्योंकि फैंस को दोनो चीज का मजा एक ही समय मिल जाता है। अक्सर क्रिकेट से जुड़ी फिल्म्स या तो किसी खास टूर्नामेंट या ऐतिहासिक मुकाबलों पर होती है। लेकिन जो मूवी फैंस को ज्यादा पसंद आती है वह है क्रिकेटर्स की बायोपिक।

भारतीय क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों की बायोपिक से फैंस का काफी मनोरंजन होता आ रहा है। मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों की बायोपिक बन चुकी है और काफी सफल भी रही हैं। अब एक और क्रिकेटर जिनकी बायोपिक का फैंस को भी इंतजार है वह है 33 वर्षीय विराट कोहली।

भारती क्रिकेट टीम के महानतम खिलाड़ी में से एक विराट कोहली का अबतक का करियर बेहद ही शानदार और आकर्षक रहा हैं। विराट कोहली के दुनियाभर में बेहद चाहने वाले है और उनकी जीवनशैली बहुत से लोगो के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी पर्सनेलिटी ऐसी है की वह खुद भी खुदकी मूवी में रोल कर सकते। लेकिन फिर भी एक सवाल बड़ा आकर्षक रहेगा की उनकी मूवी में उनका रोल कौनसा भारतीय एक्टर कर सकता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे पांच भारतीय एक्टर के बारे में बताने जा रहे है जो कि विराट कोहली की बायोपिक में उनका रोल निभा सकते है –

  1. विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा

भारतीय सिनेमा में तेलगु एक्टर विजय देवरकोंडा काफी लोकप्रिय और सफल कलाकर है। वह क्रिकेट के भी काफी शौकीन है। वह हाल ही में हुए भारत पाकिस्तान मैच को देखने के लिए भी दुबई गए थे और मैच का आनंद लिया था। उनकी पर्सनेलिटी विराट कोहली से काफी मिलती जुलती है।

उन्होंने पूर्व में भी काफी मूवी में क्रिकेट खेला है। वह उनकी 2019 में आई मूवी डियर कॉमरेड में भी काफी क्रिकेट शॉट्स लगाते हुए नजर आए। ऐसे में वह विराट कोहली की बायोपिक में विराट कोहली का रोल निभाने को क्षमता रखते है।

  1. शाहिद कपूर
शाहिद कपूर

भारतीय बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर भी क्रिकेट के काफी प्रेमी है। वह बहुत कम मूवीज करते है लेकिन जिस मूवी में भी अपनी भूमिका निभाते है उसके प्रति अपना पूर्ण समर्पण दिखाते है। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट से ही जुड़ी एक मूवी जर्सी के हिंदी रीमेक में अपनी भूमिका निभाई।

यह मूवी भले ही ज्यादा सफल नहीं हो पाई लेकिन इसमें शाहिद कपूर द्वारा किए गए प्रदर्शन को सभी ने सराहा। उनका व्यक्तित्व भी विराट से मिलता जुलता है। उनके जर्सी में एक क्रिकेटर के रूप में दिखी एक्टिंग को देख ऐसा लगता है की अगर वह विराट कोहली की बायोपिक में रोल करे तो उसमे पूर्ण रूप से फिट बैठेंगे।

  1. कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन

इस सूची में अगला नाम आता है कार्तिक आर्यन। कार्तिक आर्यन का व्यक्तित्व काफी प्रभावित करने वाला है और वह फैंस के काफी चहेते एक्टर है। उनकी पिछली मूवी भूल भुलैया में उन्होंने काफी प्रभावित कर देने वाली एक्टिंग की और मूवी भी काफी हिट रही। वह क्रिकेट के भी काफी दीवाने है।

एक बार जब उनसे यह पूछा गया की वह किस क्रिकेटर की बायोपिक करना चाहेंगे तो उन्होंने बिना किसी देरी और हिचकिचाहट के जवाब दिया विराट कोहली। वह विराट कोहली की बायोपिक लिए एक अच्छी पसंद है।

  1. अंगद बेदी
अंगद बेदी

अंगद बेदी जो की पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी के पुत्र है अपनी क्रिकेट से जुड़ी हुई ही एक सीरीज इनसाइड एज में उनके रोल के लिए काफी मशहूर है। इस मशहूर सीरीज में उन्होंने अरविंद वैष्ठ नामक रोल निभाते हुए अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया।

इनसाइड एज क्रिकेट में होने वाली राजनीति से जुड़ी एक सीरीज है जो की काफी लोकप्रिय है। उन्हे क्रिकेट का भी काफी अच्छा ज्ञान है और उनकी पर्सनेलिटी भी विराट से मिलती जुलती है। ऐसे में वह भी विराट की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने की काबिलियत रखते है।

5 सिद्धार्थ

सिद्धार्थ

दक्षिण भारतीय एक्टर को भी क्रिकेट से काफ़ी लगाव है। वह अक्सर आईपीएल के मुकाबलों में मौजूद रहते है और क्रिकेट का काफी आनंद लेते है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनके पसंदीदा खिलाडी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की राहुल द्रविड़ उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ी है।

सिद्धार्थ को कई मौकों पर क्रिकेट खेलते हुए देखा गया है। एक बार वह न्यूज़ीलैंड घूमने गए थे तो उस समय ब्रैंडन मैक्कुलम और स्टीफेन फ्लेमिंग के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। इसके अलाव वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में भी काफी खेल चुके है। ऐसे में वह विराट कोहली के बायोपिक में उनके रोल के लिए एक विकल्प हो सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top