क्रिकेट खेलना हर किसी का सपना होता हे। और अपने देश के लिए क्रिकेट खेलना एक गर्व की बात हे। क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खेल हे, फुटबॉल के बाद। क्रिकेट ने पिछले कुछ सालो से कई सफलताई हासिल किया हे।
पहले तो सिर्फ 10 से 12 टीम ही क्रिकेट खेला करती थी, लेकिन, अब 2021 में हम अगर देखे तो कुल 70, 80 से भी ज्यादा देश क्रिकेट खेलती हे।
क्रिकेट ने हमे कई बड़े बड़े खिलाड़ी दिया जो की गर्व के सहित अपने देश के लिए क्रिकेट खेलते हे। आज हम 6 ऐसे जोडियो के बारे में जानेंगे जिन्होंने साथ में क्रिकेट में डेब्यू किया था।
टीम पेन और स्टीव स्मिथ
टिम पेन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान हे। पेन से पहले स्टीव स्मिथ भी टीम के कप्तान हुआ करते थे। संयोग से, दोनों खिलाड़ियों ने एक ही मैच में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट के लिए पेन और स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। स्मिथ तब एक विशेषज्ञ लेग स्पिनर थे, जबकि पेन प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के रूप में खेले।
महेंद्र सिंह धोनी और जोगिंदर सिंह
एमएस धोनी एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया। उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट ने काफी सफलता हासिल की। कप्तान के रूप में धोनी की पहली सफलता आईसीसी टी20 विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका में जीत थी।
जोगिंदर शर्मा ने उस टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर किया था। शर्मा और धोनी के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि दोनों खिलाड़ियों ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
केएल राहुल और करुण नायर
केएल राहुल वनडे डेब्यू पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक हैं। वास्तव में, राहुल ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू पर अपना पहला एकदिवसीय शतक बनाया था।
राहुल ने उस मैच में करुण नायर के साथ डेब्यू किया था। दोनों बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। नायर ने उस मैच में राहुल के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन वह सिर्फ सात रन ही बना सके थे।
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली क्रिकेट इतिहास के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के रूप में गिने जाते हे। द्रविड़ को लोक प्यार से ‘द वॉल’ के नाम से जानते थे जबकि गांगुली को ‘ऑफ-साइड का भगवान’ कहा जाता था।
गांगुली और द्रविड़ ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में एक साथ अपनी पहली टेस्ट कैप प्राप्त की थे। सौरव गांगुली ने उस मैच शतक भी बनाया था।
अब डिविलियर्स और डेल स्टेन
एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एक साथ खेलने के अलावा, दोनों लोकप्रिय क्रिकेटर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी एक साथ खेला करते थे।
स्टेन और डिविलियर्स ने भी वर्ष 2004 में दक्षिण अफ्रीका के लिए एक साथ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। दोनों खिलाड़ियों ने अपना पहला टेस्ट दिसंबर 2004 में पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
युवराज सिंह और जहीर खान
युवराज सिंह और जहीर खान भारत की 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। टीम इंडिया की सफलता में दोनों क्रिकेटरों की अहम भूमिका भी था।
जहां सिंह सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर थे, वहीं खान टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। दोनों खिलाड़ियों ने आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी 2000 में केन्या के खिलाफ डेब्यू किया था।
