Featured

2 या 3 नही बल्कि 7 क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी आज माना रहे अपना जन्मदिन; इसमें है 5 भारतीय

आरपी सिंह

आज क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा ही खास दिन है। यह खास दिन इसलिए नहीं की आज कोई रोमांचक मुकाबला है बल्कि आज क्रिकेट जगत के 2 या 3 नही बल्कि पूरे 7 खिलाड़ी अपना जन्मदिन मना रहे। जी हां, यह काफी रोचक है की 7 महान क्रिकेट खिलाड़ी ने आज ही के दिन जन्म लिया था।

इससे भी अधिक रोचक बात तो यह की इन 7 खिलाड़ियों में से 5 खिलाडी भारतीय है और सिर्फ 2 विदेशी खिलाड़ी हैं। तो आइए हम आपको इन 7 खिलाड़ियों के नाम बताते है –

  1. रविंद्र जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख ऑल राउंडर सर रविंद्र जडेजा का जन्मदिन है। रविंद्र जडेजा ना सिर्फ गेंद और बल्ले से बल्कि अपनी फील्डिंग से भी भारत को जीताने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे है। ऐसे में आगे भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

  1. जसप्रीत बुमराह
    इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। जसप्रीत बुमराह के आने से भारतीय टीम को तीनो फॉर्मेट में गेंदबाज़ी क्रम में स्थिरता मिली है। लेकिन पीछले कुछ समय से वह इंजरी के कारण मैदान पर नहीं है और यही भारतीय टीम के कमजोर प्रदर्शन के पीछे की वजह भी है।
  2. श्रेयस अय्यर
    इस सूची में तीसरा नाम है भारतीय टीम के प्रमुख मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर। श्रेयस अय्यर जब भी मैदान पर होते हैं तो बोर्ड पर रन लगते रहते है। वह अगर बाउंड्री नही मार पाते तो सिंगल डबल से पारी आगे बढ़ाते और एक बार सेट होने के बाद वह एक बढ़ीबौर आतिशी पारी ही खेलते है।
  3. करुण नायर
    भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी का करियर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रह पाया लेकिन छोटे करियर में भी इसने बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। करुण नायर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी है। इनसे पहले वीरेन्द्र सहवाग ने 2 बार तिहरा शतक लगाया था। आज उनके जन्मदिन पर बहुत से फैंस उनकी इस पारी को याद कर रहे है।
  4. रुद्र प्रताप सिंह
    रुद्र प्रताप सिंह जो आरपी सिंह के नाम से मशहूर है इस सूची में अंतिम भारतीय खिलाड़ी है जो आज अपन जन्मदिन मना रहे है। 37 वर्षीय आरपी सिंह ने 2007 टी 20 विश्वकप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने टी 20 विश्वकप 2007 में भारत के लिए सार्वाधिक 12 विकेट लिए थे। इसके अलावा भी उनका करियर शानदार रहा था।

इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ का जन्मदिवस भी आज ही हैं। इसके अलावा भी बहुत से क्रिकेट खिलाड़ी आज के दिन अपना जन्मदिन मनाते है। बिहाइंड क्रिकेट हिंदी की टीम इन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top