महेंद्र सिंह धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए अब 2 साल से ज्यादा का वक़्त हो गया है पर उनकी फैन फॉलोइंग जरा भी कम नहीं हुई है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके चाहने वाले मौजूद हैं और यही कारण है कि उनसे जुड़ी कोई भी खबर तुरंत फ़ैल जाती है।
लेकिन इस बार जो खबर फैली है उसका सामना करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस खुश नहीं बल्कि हैरान और हताश हो गए हैं। दरअसल कर्नाटक के मैसूर में स्थित चामुंडेश्वरी वैक्स म्यूजियम में महेंद्र सिंह धोनी के पुतले को अनावृत किया।
जिसे देखकर फैन्स काफी गुस्से में हैं और तरह तरह के सवाल दाग रहे हैं। यह पुतला कहीं से भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह नहीं नजर आ रह है जिसकी वजह से इस म्यूजियम की जम कर आलोचना हो रही है। एक फैन ने कहा कि “ये धोनी कम और रणबीर कपूर ज्यादा लग रहा”।
जबकि किसी का आरोप है कि “ये पुतला किसी टिकटॉकर का है”। आप् इस वैक्स के पुतले की खामी का अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि जो लोग महेंद्र सिंह धोनी के फैन नहीं हैं वे भी इस पुतले को बनाने वालों को जम कर सुना रहे हैं।
इस तरह के काम करने वालों को कम से कम इस बात का तो ध्यान अवश्य ही रखना चाहिए कि अगर वे किसी का पुतला बना ही रहे हैं तो कम से कम अपना शत प्रतिशत निष्ठा उसमें लगाएं। ताकि देखने वालों को भी लगे कि हां ये पुतला असली नजर आ रहा है।
Dhoni kidhr h
— Div🦁 (@div_yumm) October 7, 2022
Dhoni saab after watching his wax statue:. pic.twitter.com/AeW5wqePfl
— Prayag (@theprayagtiwari) October 7, 2022
Looks like wax statue of ranbir playing MS Dhoni role https://t.co/gsMz9JjKBS
— SSMSD (@raajuprince) October 7, 2022
