चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम का सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज माना जाता है और पिछले कई सालों से लगातार वह टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यहां तक की उन्हें राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम की नई दीवार के रूप में भी जाना जाने लगा था।
उनके कमाल के योगदान के बदौलत उन्हें अब तक कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है जिसमें से एक अर्जुन अवार्ड भी था। चेतेश्वर पुजारा को यह अवार्ड 2017 में प्रदान किया गया था पर उस वक़्त वे बहुत ही ज्यादा व्यस्तता के कारण यह पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए थे।
इसके 5 साल बाद अब खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह फैसला लिया कि चेतेश्वर पुजारा के घर जाकर ही उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया जाए और एक शुभ कार्य को पूरा किया जाए जो कि 5 साल पहले अधूरा रह गया था। अर्जुन अवार्ड के साथ इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस पुरस्कार को पाने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बीसीसीआई और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को धन्यवाद कहा है। पुजारा ने इस बात पर अफ़सोस भी जताया कि 5 साल पहले वह इस पुरस्कार समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाए थे।
लेकिन आखिरकार वह इसे पाकर काफी खुश हैं। आपको बता दें कि एक क्रिकेटर के लिए अर्जुन अवार्ड काफी सम्मान की बात होती है और चेतेश्वर पुजारा इस सम्मान के शत-प्रतिशत हकदार हैं। आशा है कि वह आगे भी यूँ ही देश के लिए अपनी सेवा देते रहेंगे और ऐसे ढेरो पुरस्कार प्राप्त करते रहेंगे।
