क्रिकेट खबर

विराट कोहली के बाद एमएस धोनी हैं इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर, टॉप 5 की लिस्ट देख कर आप रह जाएंगे हैरान

एमएस धोनी

इंस्टाग्राम की जब बात आती है तो भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली बाकि खिलाड़ियों से कई मील आगे हैं फैन फॉलोइंग के मामले में। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 224 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि उनके बाद नंबर आता है भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के बाद धोनी दूसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। वो भी तब जब वह बहुत कम सक्रीय रहते हैं।

अगर शुरुआत से ही एमएस धोनी इंस्टाग्राम पर या अन्य किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकि खिलाड़ियों की तरह सक्रीय रहते तो आज उनके फॉलोअर्स की संख्या कितनी होती इस बात का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है।

दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर टॉप 5 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों की बात की जाए तो विराट कोहली और धोनी के बाद सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर कुल 37.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि चौथे स्थान पर रोहित शर्मा हैं।

शर्मा जी के पास इस प्लेटफार्म पर 25.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और पांचवे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 24.3 मिलियन है। जल्द ही हार्दिक रोहित शर्मा को पछाड़ कर चौथे स्थान पर जा सकते हैं क्योंकि उनके और रोहित शर्मा के बीच बस 1.5 मिलियन फॉलोअर्स का फर्क है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top