क्रिकेट खबर

हार्दिक पांड्या के साथ पार्टी में ठुमके लगाते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो हो रहा वायरल

हार्दिक पांड्या

सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या एक साथ ठुमके लगाते हुए देखे जा रहे हैं। यह वीडियो एक पार्टी की है जो कि दुबई में आयोजित की गई थी। काफी नामी हस्तियां इस पार्टी में शरीक हुई।

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या के अलावा इस वीडियो में क्रुनाल पांड्या, ईशान किशन और धोनी के कुछ अन्य करीबी दोस्त भी नजर आए। ये सब एक साथ डांस कर रहे थे और उसे पूरा इंजॉय भी कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी को ऐसे अवतार में देख कर फैन्स प्रसन्न हैं।

वैसे भी धोनी बहुत कम ही किसी पार्टी में शरीक हो कर यूँ नाचते हुए नजर आते हैं। हार्दिक पांड्या ने आज से पहले कई मौकों पर यह खुल कर कहा है कि उनके और एमएस धोनी के बीच गहरी दोस्ती है और धोनी को वो अपने बड़े भाई मानते हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद यह साबित भी हो जाता है। महेंद्र सिंह धोनी हालांकि अब अपने फैंस को अगले आईपीएल सीजन में सक्रिय दिखेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को वो कब का अलविदा कह चुके हैं जिसकी वजह से फैन्स चाह कर भी उन्हें मैदान पर नहीं देख पाते।

अब अगले आईपीएल सीजन में जब वे एक अंतिम बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने उतरेंगे तभी इन फैन्स का इंतजार खत्म होगा। दूसरी तरफ इस वीडियो को लोग हर जगह साझा कर रहे हैं और बहुत कम समय में काफी लोगों ने इस वीडियो का आनंद ले लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top