क्रिकेट खबर

मैच हारे लेकिन घायल शेर कप्तान रोहित ने जीता फैंस का दिल; श्रेयस-अक्षर की पारी भी रही काबिले तारीफ़

रोहित शर्मा

आज भारत और बांग्लादेश के बीच एक अन्तिम गेंद तक चला रहा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन इस मुकाबले में बहुत से खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने फैंस का दिल जीत लिया है।

इसमें सबसे अधिक अगर किसी खिलाड़ी से फैंस को खुशी और गर्व महसूस हुआ है तो वह है कप्तान रोहित शर्मा। कप्तान रोहित शर्मा आज फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ते समय चोटिल हो गए थे और उनके अंगूठे पर चोट लग गई थी। इसके तुरंत बाद उनको मैदान छोड़ हॉस्पिटल स्कैन के लिए जाना पड़ा था।

इस चोट के बावजूद रोहित शर्मा अंत में जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी दर्द के साथ ही मैदान पर उतरे। उस समय भारत के 8 विकेट गिर चुके थे और 44 गेंदों में 65 रनो की जरूरत थी। रोहित को दूसरे एंड से कोई साथ नहीं मिला लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 51 रन बनाए।

लेकिन अंतिम गेंद पर 6 रन की जरूरत थी और वह छक्का लगाने में रोहित को सफलता नहीं मिल पाई और टीम यह मुकाबला हार गई। लेकिन कप्तान की इस पारी ने दिल जी लिया। वही श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

श्रेयस ने 82 तो वही पटेल ने 56 रनो की पारी खेली लेकिन उनकी यह पारियां टीम के काम नहीं आ पाई। वही बंगलादेश की टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। वही ओडीआई विश्वकप से पहले भारतीय टीम को बहुत सुधार की जरूरत है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top