क्रिकेट खबर

ना रोहित ना विराट ना धोनी बल्कि इस 51 वर्षीय खिलाड़ी को 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा भारतीयों ने किया सर्च; नाम जानकर होगी हैरानी

एमएस धोनी

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि लोगो के लिए एक फीलिंग है। फैंस भारत भले मुकाबला हार रहीं हो या जीत रहीं हो टीम के मुकाबले देखते हैं और उनको सपोर्ट करते है। खिलाड़ियों को भी फैंस से काफ़ी लगाव रहता है। सोशल मीडिया पर भी फैंस अक्सर अपनी बात अपने पसंदीदा खिलाड़ी तक पहुंचाते हैं।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर है। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के भी सोशल मीडिया पर बहुत से फैंस और फॉलोवर्स है। लेकिन हाल ही में गूगल की एक रिपोर्ट ने बड़ा हैरान कर देने वाला आंकड़ा बताया है।

गूगल ने हाल ही में 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाडियो के बारे में बताया और आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी की इस सूची में सबसे ऊपर ना तो विराट कोहली हैं, ना रोहित शर्मा और ना ही महेंद्र सिंह धोनी। और तो और जिस खिलाड़ी का नाम अभी टॉप सर्च में है वह भारतीय टीम की वर्तमान स्क्वॉड का भी हिस्सा नही है।

वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बहुत से लोगो के लिए प्रेरणास्त्रोत रहने वाले खिलाड़ी प्रवीण तांबे है। प्रवीण तांबे ने 2022 में उनके ऊपर बनी फिल्म “कौन प्रवीण तांबे” से सुर्खियां बटोरी थी। इसमें श्रेयस तलपड़े ने इनका किरदार निभाया था। यह मूवी काफी हिट गई और लोगो की इस मूवी को देख प्रवीण तांबे के बारे में जानने की रुचि बढ़ी।

प्रवीण तांबे ने 41 वर्ष की आयु में अपना डेब्यू किया था । वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के भरोसे पर खरे उतरे और कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक हेट ट्रिक लेकर सभी को हैरान कर दिया। अब वह इस वर्ष ट्विटर पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली पर्सनेलिटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top