भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा एकदिवसीय मैच इस वक़्त चट्टोग्राम में खेला जा रहा है। जहाँ पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल हो जाने की वजह से इस मैच में ईशान किशन उनकी जगह खेल रहे हैं।
शिखर धवन के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन ने आज पहले से ही तय कर रखा था कि आज वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे। शिखर धवन के जल्दी आउट हो जाने के बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ टीम को सम्भाला।
24वें ओवर में उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय शतक जड़ दिया। आज शुरू से ही वह निडर और आक्रामक होकर बल्लेबाजी करते दिखे जिसका असर टीम के स्कोरकार्ड में साफ साफ देखा जा सकता है। उन्होंने ताबड़तोड़ तरीक़े से अपना शतक पूरा कर लिया है।
इसके बाद भी वो रुके नही और उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी जारी रखी और अपने पहले शतक को दूसरे शतक में तब्दील कर दिया और उन्होंने ये कारनामा उन्होंने मात्र 126 गेंद लिए, जहां उनकी पारी में कुल 23 चौके और 9 छक्के जड़े है
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये सीरीज का अंतिम मुकाबला है और इस मुकाबले के निर्णय से सीरीज पर कोई असर नही होने वाला है क्यूंकि बांग्लादेश के पास 2-0 की अजय बढत है जहां उन्होंने पहले दोनो मुकाबले जीते है और सीरीज अपने नाम कर ली थी।
बस यही कहना है कि ईशान किशन T20 वर्ड कप कप की टीम में नहीं था। pic.twitter.com/fXVGikP2J0
— Sanjay Kishore (@saintkishore) December 10, 2022
भूमिहार शेर इशान किशन को को बहुत बहुत शुभकमनाएं |
— Voice Of Bhumihar ब्राह्मण (@VoiceOfBhumihar) December 10, 2022
210(128)@ishankishan51 pic.twitter.com/aOW8nKQ2IO
वाह ईशान…
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) December 10, 2022
बिहार के लाल ईशान किशन जी को बंगलादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं!
हमें आप गर्व है🇮🇳@ishankishan51 pic.twitter.com/A9ArvXF34W
ईशान किशन का करते रहोगे सिलेक्शन तो जल्द पूरा हो जायेगा वर्ल्ड कप का मिशन 🙂 मौका मिलते ही ईशान का शानदार दोहरा शतक 🙂 बरसों बाद आई वनडे में डबल सेंचुरी !! #INDvsBAN pic.twitter.com/TeS3gaDTuI
— Rj Kartik (@Rjkartik) December 10, 2022
