आज भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के प्रथम टेस्ट का तीसरे दिन का खेल चल रहा है। इस दिन की शुरुआत में भारतीय टीम ने 8 विकेट को चुकी बांग्लादेश की टीम के 2 और विकेट गिरा कर 150 रनो पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम फिरसे बल्लेबाजी करने उतरी।
भारतीय टीम के लिए आज फिर कप्तान केएल राहुल का बल्ला नही चला लेकिन चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने अपना तहलका मचाया। गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा तो पुजारा ने अपने लंबे इंतजार को खत्म किया। चेतेश्वर पुजारा जो की भारत की प्रथम पारी में सिर्फ 10 रन से अपना शतक चूक गए थे ने आज वापसी की।
चेतेश्वर पुजारा ने आज थोड़ी आक्रमकता दिखाई और सिर्फ 130 गेंदों में ही 13 चौके जड़ते हुए 102 रन बना डाले। चेतेश्वर पुजारा ने अपना अंतिम शतक 1443 दिन पहले लगाया था और आज इस शतक के साथ उन्होंने अपना लंबा इंतजार खत्म किया। वही पुजारा के इस शतक का जश्न खुद पुजारा से ज्यादा विराट कोहली ने मनाया।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर पुजारा के इस शतक से फैंस झूम उठे। वसीम जाफर ने तो पुजारा की तारीफ में ट्वीट करते करते इंग्लैंड क्रिकेट के बेजबाल पर भी तंज कस दिया। वसीम ने अपने ट्वीट में लिखा की “यारा ओ यारा, इंस्पायर्ड बाय लारा, पुजारा केन बेज़बाल, बेसबॉल कैंट पुजारा”। अर्थात पुजारा बेजबाल जैसा खेल सकते लेकिन बेसबॉल वाले पुजारा जैसा नहीं। इसके अलावा भी फैंस ने काफी ट्वीट्स किए।
First Ishan and now Pujara.
— ` (@murdockflix) December 16, 2022
Kohli celebrating his teammates centuries before them and being happy for them like this is so wholesome. 🥰 pic.twitter.com/kCaPuXKswP
Yaara o yaara
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 16, 2022
Inspired by Lara
Pujara can Bazball
Bazball can't Pujara 😉 #BANvIND pic.twitter.com/pAsjz8wciR
किसने सोचा था AUS के सामने 2018-19 सीरीज में "मैन ऑफ द सीरीज" बनने के बाद वह 1443 दिन के बाद कोई टेस्ट शतक मारेंगे
— Jadeja Hardiksinh (@hardiksinhjade7) December 16, 2022
मैंने तो सोचा था SA के सामने जो आखिरी टेस्ट मैच था वही पुजारा के करियर का आखिरी टेस्ट मैच हो जाएगा
Well Played Pujara👏🏻👏🏻👏🏻#INDvBAN pic.twitter.com/g3IK53M36g
पुजारा ने अपने करियर का सबसे तेज़ शतक 130 गेंदों में मारा है। क्या की खेल दिखाया है: लाजवाब। मज़ा आ गया आख़िरी का 10 ओवर देखकर। जैसे ही पुजारा का शतक हुआ वैसे ही कप्तान राहुल ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी। ऐसे क्षणों में विराट भाई की क्रिच पर मौजूदगी बेहद जरूरी होती है। #Pujara pic.twitter.com/BMlns51yNU
— Vivek Shukla (@vidrohi_offical) December 16, 2022
#INDvsBangladesh
— Raju singh chauhan (@RajucSDb) December 16, 2022
पुजारा शतक से 😍😅
चौके की मशीन बन गये है आज तो
78 runs ki पारी में 10 चोके
India lead by 478 runs pic.twitter.com/tikdV75C2u
