आज भारतीय टीम ने बंगलादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंतिम दिन के खेल में भारत को जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की आवश्यकता थी और भारतीय गेंबदाजो ने बड़ी आसानी से दिन की शुरुआती कुछ ओवर्स में ही चारो विकेट हासिल कर जीत दर्ज कर ली।
भारत के लिए बल्लेबाजी में गिल और पुजारा के शतक तो वही दूसरी पारी में कुलदीप अक्षर की फिरकी ने जीत दर्ज करने में मदद की। अक्षर पटेल ने पहली पारी में 1 तो वही दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। तो वही चाइनामैन कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 तो दूसरी पारी में 3 विकेट लिए।
कुलदीप यादव के प्रदर्शन से फैंस बहुत खुश है क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक लंबे समय के बाद वापसी की और अपने करियर के अबतक का बेस्ट बॉलिंग फिगर के साथ गेंदबाजी की। साथ ही यह बांग्लादेश के खिलाफ किसी भी भारतीय स्पिन गेंदबाज का अबतक का बेस्ट बॉलिंग फिगर है।
ऐसे में फैंस ने सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव की और भारतीय टीम के इस प्रदर्शन की तारीफ की। वही अब भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह और आसान हो रही है। अब 22 दिसंबर को भारत अगला टेस्ट मुकाबला खेलेगी। वही कप्तान रोहित शर्मा भी फिट होकर दूसरे टेस्ट में खेलने आ सकते है।
एक दिन वर्षों का संघर्ष बहुत ख़ूबसूरत तरीक़े से तुमसे ठकराएगा 🇮🇳#kuldeepyadav #BANvIND pic.twitter.com/0XeQ82JUJ1
— रोहित जुगलान Rohit Juglan (@rohitjuglan) December 18, 2022
Kuldeep Yadav in this Test match against Bangladesh:
— Aman Sidhu (@AmanSid32329819) December 18, 2022
With the bat: 40(114).
With the ball: 40/5 & 73/3
What a incredible comeback by Kuldeep Yadav in Test cricket, what a performance. Take a,bow, Kuldeep.🥰🥰🥳🥳💪💪 pic.twitter.com/D3oYcqQa5e
Kuldeep Yadav is the biggest positive for India from the first Test, playing his first longer format match after 22 long months, he has taken 8 wickets with his best bowling figures.
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 18, 2022
Welcome back, Kuldeep. pic.twitter.com/Rgm82Z6CSp
