आईपीएल 2022 का ऑक्सन समाप्त हो चुका है और सभी टीमों ने अपनी स्क्वॉड को पूरा करते हुए एक मजबुत टीम का निर्माण किया। मुंबई इंडियंस ने भी अपनी स्क्वॉड मे 8 विदेशी और 17 भारतीय खिलाडियो को शामिल किया। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्सन से पहले 4 खिलाडियो को रीटेन किया था।
मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ तेज गेंदबाज़ जस्प्रित बुमराह, ऑलराउंडर कैरोन पोलार्ड तथा सुर्य कुमार यादव को रीटेन किया था। इस बार के ऑक्सन मे मुंबई इंडियंस ने सबसे महँगा खिलाडी खरीदा। मुंबई ने ईशान किशन जो उनकी ही टीम के विकेट-कीपर बल्लेबाज थे को 15.25 करोड़ रुपए देकर खरीदा जो की युवराज सिंह के बाद ऑक्सन मे दुसरे सबसे महँगे भारतीय खिलाडी है।
इसी क्रम मे मुंबई इंडियंस ने बहुत से महत्वपूर्ण खिलाडियो के साथ-साथ बहुत से नये नाम को अपनी टीम मे शामिल किया।
मुंबई की टीम मे बल्लेबाजों की बात करे तो वह कुछ इस प्रकार है- रोहित शर्मा, सुर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, अन्मोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि और आर्यन जुयल।
इन खिलाड़ियों मे डेवाल्ड ब्रेविस का नाम एक चर्चित खिलाडी के रूप मे सामने आता है। डेवाल्ड ब्रेविस एक युवा साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज है जिन्होंने अंडर19 विश्वकप मे अपने प्रदर्शन से सबको चकित किया। मुंबई ने उन्हे 3 करोड़ रुपये मे खरीदा।
मुंबई की टीम मे ऑलराउंडरस की बात करे तो वो कुछ इस प्रकार है- केरौन पोलार्ड, तिलक़ वर्मा, संजय यादव, डेनियल सेम्स, टीम डेविड, मोहम्मद अर्शद, रमनदीप सिंह, ह्रितिक शोकीन, फैबियन एलन और अर्जुन तेंदुलकर।
इसी क्रम मे मुंबई ने अपनी स्क्वॉड मे 8 गेंदबाजो को शामिल किया जिनके नाम इस प्रकार है- जस्प्रित बुमराह, मुरूगन अश्विन, बसिल थम्पी, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, टायमल मिल्स और रिले मेरेडिथ।
जोफ्रा आर्चर 2022 का आईपीएल नही खेलेंगे वह 2023 के सीजन के लिये मुंबई की टीम मे शामिल होंगे।
