आज पूरा विश्व 2022 से नए वर्ष 2023 में आने की खुशियां मना रहा है। बहुत से लोगो को इस वर्ष से बहुत उम्मीदें है। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह वर्ष 2023 बहुत खास रहने वाला है। इस पूरे वर्ष बहुत सी क्रिकेट श्रृंखलाओ और बड़े टूरानमेंट्स का आयोजन होने जा रहा है। वही 2022 में भी क्रिकेट से जुड़ा बहुत रोमांच देखने को मिला था।
2022 भारतीय टीम के लिए कुछ खास नही रहा लेकिन विराट कोहली ने सभी को अपने प्रदर्शन से खुश करते हुए बहुत से यादगार लम्हे दिए और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। उनके अलावा भी बहुत से क्रिकेटर्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और सुर्खिया बटौरी। इसे देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने वर्ष 2022 के टॉप 5 बल्लेबाज चुने।
इस लिस्ट में उन्होंने सबसे पहले अगर किसी बल्लेबाज को चुना तो वह है सूर्यकुमार यादव। यादव ने पूरे वर्ष टी 20 में बहुत सी अविश्वशनीय पारियां खेल सभी को हैरान किया। इसके बाद उन्होंने अगले बल्लेबाज के रूप में पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को चुना जिन्होंने इस वर्ष टी 20 में पाकिस्तान के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके बाद तीसरे नंबर पर उन्होंने विराट कोहली को चुना। विराट कोहली जो की एशिया कप से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे ने एशिया कप के अंत में अपने ही अंदाज में वापसी की। इसके बाद टी 20 विश्वकप में उनका प्रदर्शन उनको प्रमुख बल्लेबाज़ों की सूची में रखना जायज बताता है। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रज़ा और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवन कन्वे को अपने प्रमुख बल्लेबाजों में चुना।
वही अगर बात करे बाबर आजम की तो उनको आकाश चोपड़ा ने अपनी लिस्ट में स्थान नहीं दिया। बाबर आजम को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा की ” अगर आंकड़ों की बात करे तो इस हिसाब से बाबर आजम को पांचवे स्थान पर रख सकते है लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। उन्होंने 26 मुकाबलों में 735 रन बनाए लेकिन उनका औसत 32 और स्ट्राइक रेट सिर्फ 123 का था। उनकी तुलना में डेवन कन्वे ने और शानदार प्रदर्शन किया।”
