भारत और श्रीलंका के बीच आज साल 2023 की पहली टी 20 सीरिज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वही भारतीय टीम के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आज अपनी गेंदबाजी से एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अर्शदीप सिंह आज अपनी लय में नहीं दिखे और अपने स्पेल के पहले ओवर की अंतिम तीन गेंदे लगातार नो बॉल फेंकते हुए नो बॉल की हैट्रिक लगा डाली। अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर की अंतिम बॉल को कुशल मेंडिस को डाली और इसमें उनका पैर थोड़ा बाहर रह गया। इसके बाद अगली बॉल उन्होंने फिर से नो बॉल डाली जिसका फायदा उठाकर मेंडिस ने चौका जड़ दिया।
अर्शदीप सिंह इस समय तक दबाव में आ गए और अगली गेंद फिर से नो बॉल डाल दी जिसपर मेंडिस ने शानदार सिक्स लगा डाला। इस प्रकार उन्होंने नो बॉल की हैट्रिक कर डाली। वही इस हैट्रिक के साथ ही वह टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने हसन अली को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 11 नो बॉल थी।
वही फैंस भी अर्शदीप सिंह के इस स्पेल से हताश हुए और उनको ट्रॉल किया। वही अगर मैच की बात करे तो श्रीलंका ने अच्छी शुरुआत करी और कुशल मेंडिस ने एक आतिशी 31 गेंदों में 52 रनो की पारी खेली। ऐसे में यह मैच एक रोमांचक मोड़ की तरफ जाता हुआ नजर आ रहा है।
3 noball kon hi fekta
— Div🦁 (@div_yumm) January 5, 2023
Arshdeep Singh 😥 pic.twitter.com/QdYN3rtfb2
— Siddhartha Patel 🔥 (@Siddhu__94) January 5, 2023
Amir watching Arshdeep bowl a hat-trick of no balls. pic.twitter.com/nZaXjUUml4
— Heisenberg ☢ (@internetumpire) January 5, 2023
