कल भारत और श्रीलंका के बीच इस साल की पहली सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया जहां श्रीलंका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 16 रनो से हराया और तीन मैचों की इस सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इस मुकाबले में श्रीलंका की जीत में अगर सबसे ज्यादा योगदान किसी का रहा तो वह है उनके कप्तान दासून सनाका।
श्रीलंका के कप्तान ने कल कप्तानी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में ही 56 रन बना डाले। सनाका ने अपनी इस नाबाद पारी में 6 छक्के और 2 चौके जड़े। साथ ही उन्होंने दबाव भरी स्थिति में अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन दिए और 2 विकेट झटके। इस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।
वही आपको बता दे की आईपीएल ऑक्शन में श्रीलंका के कप्तान दासुन सानाका को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा। एशियाई पिचों पर उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है और इसके अलावा वह भारत के खिलाफ पीछले कुछ मुकाबलों में लगातार रन बना रहे है लेकिन किसी भी टीम में उनमें रुचि नहीं दिखाई।
इसे लेकर फैंस ने आईपीएल टीमों को ट्रॉल किया। वही भारत के लिए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और शिवम मावी ने अंत तक हार नहीं मानी और भारत को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन वह भारत को जीता नही पाए। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को खेला जाएगा।
England se hota to 10 cr ka bikta
— 🇱🇰 (@CaptainVK18) January 5, 2023
if only Dasun Shanaka was from Australia or England, he would have got a great IPL contract in auction already pic.twitter.com/aFx2sNaa7f
— sohom (@AwaaraHoon) January 5, 2023
Players like Dasun Shanaka, Paul Stirling, Kusal mendis, Dawid Malan went unsold IPL Auction…..i mean what else they expect?? pic.twitter.com/mz6UFLSwao
— Sohail. (@iamsohail__1) January 5, 2023
IPL teams after watching Dasun Shanaka batting. pic.twitter.com/GZKJK30095
— Sai Teja (@csaitheja) January 5, 2023
