आज भारत और श्रीलंका के बीच वर्ष 2023 का पहला ओडीआई मुकाबला गुवहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आज विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का 73वा शतक जड़ा और साल 2023 का अपने ही अंदाज में आगाज किया। विराट कोहली की यह पारी कई मायनों में खास है।
कल विराट कोहली की पुत्री वमिका का जन्मदिन है और आज कोहली ने यह शतक जड़ उसे यह खास उपहार दिया है। वही बात करे अगर कोहली की पारी की तो कोहली ने 80 गेंदों में अपना यह शतक पूरा किया। विराट ने आज के इस मुकाबले में 87 गेंदों में 113 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा।
वही विराट की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और बहुत से क्रिकेट एक्सपर्ट्स विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करने लगे। सभी का कहना है की विराट इस वर्ष अगर यही फॉर्म बरकरार रख पाते है तो वह जल्द ही सचिन के 100 अंतर्राष्ट्रीय शतकों की बराबरी कर लेंगे।
लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सचिन की तुलना विराट कोहली से करने पर एक विवादित बयान दे दिया जिसके कारण सभी उन्हें ट्रॉल कर रहे है। गौतम गंभीर ने विराट की तुलना सचिन तेंदुलकर से करने को लेकर कहा की “आप सचिन की तुलना विराट से कर ही नहीं सकते। सचिन के समय 30 गज के गेरे के अंदर 5 खिलाड़ी नही हुआ करते थे।”
इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस ने गौतम गंभीर को ट्रॉल किया। बहुत से फैंस यह लिख रहे की “गौतम गंभीर को विराट के सांस लेने से भी तकलीफ है। जबतक गंभीर कोई विवादित बयान नही देते उन्हे नींद नहीं आती।” वही अगर मैच की बात करे तो कोहली के अलावा रोहित और गिल की पारियों के दम पर भारत ने 374 रनो का लक्ष्य दिया जवाब में श्रीलंका ने अबतक 179 रनो पर 7 विकेट गंवा दिए।
Everyone Is Praising Virat Kohli Ji For his 73rd Century
— Pulkit🇮🇳❤️ (@pulkit5Dx) January 10, 2023
Meanwhile Gautam Gambhir: pic.twitter.com/jya8cLUhbo
Gambhir ko gambhirta se na len
— Hitesh Gawhade (@polydexter) January 10, 2023
