भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेल जा रहा है जहां शुबमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया है और मुश्किल परिस्थिति में खेल रही टीम इंडिया को एक मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जहां कप्तान रोहित शर्मा 34, पीछले मैच में शतक लगाने वाले विराट कोहली 8 और ईशान किशन सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन शुबमन गिल एक छोर पर डटे रहे और अपनी क्लास का प्रदर्शन दिखाया।
शुबमन गिल ने 145 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। गिल 182 के स्कोर पर खेल रहे है और उसके बाद लॉकी फर्गुसन को लगातार तीन छक्के जड़ते हुए अपना दोहरा शतक जड़ा। आज के इस दोहरे शतक के साथ वह ऐसा करने वाली पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए है।
गिल से पहले रोहित शर्मा के नाम ओडीआई में तीन दोहरा शतक है। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ऐसा कारनामा कर दिखाने वाले बल्लेबाज है। लेकिन इन सबमें सबसे कम उम्र में यह कारनामा कर दिखाने वाले बल्लेबाज शुबमन गिल ही है। वही सोशल मीडिया पर फैंस भी गिल की इस पारी के दीवाने हो गए।
SHINE ON, SHUBMAN! 🌟 #INDvNZ @ShubmanGill
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) January 18, 2023
pic.twitter.com/txj0H03aYt
6, 6, 6 to bring up the double! What a player! Shubman Gill is in fabulous touch! Some of his shots 🤯 how exciting is he to watch! #INDvNZ
— Chloe-Amanda Bailey (@ChloeAmandaB) January 18, 2023
same energy 🔥 pic.twitter.com/S1qTys6gWu
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 18, 2023
Shubhman Gill 200% rishta pakka samjho meri taraf se pic.twitter.com/FDLF6eKjVZ
— Sajcasm (@sajcasm_) January 18, 2023
"Accha tune khaaya tha meri bag se wo Baba wala prasad?" pic.twitter.com/GDzTAUKGWO
— Silly Point (@FarziCricketer) January 18, 2023
