क्रिकेट खबर

धोनी से मार्गदर्शन पाकर डेवन कन्वे ने खेली आतिशी पारी; फैंस ने सोशल मीडिया पर दिया इस पारी का धोनी को श्रेय

डेवन कन्वे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज महेंद्र सिंह धोनी के घर अर्थात रांची में टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के सामने 177 रनों का लक्ष्य दिया।

न्यूजीलैंड के लिए आज डेवन कन्वे और डेरी मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। डेरी मिचेल ने आज 30 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 59 रनो की पारी खेली। वही डेवन कन्वे ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए 35 गेंदों में 52 रन बना डाले।

डेवन कन्वे ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। डेवन कन्वे आज के इस मुकाबले से पहले अपनी आईपीएल टीम सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बातचीत करते हुए नजर आए थे। महेंद्र सिंह धोनी भी उनको खेल के लिए अच्छा मार्गदर्शन प्रदान कर रहे थे।

ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस ने भी डेवन कन्वे की इस पारी के लिए महेंद्र सिंह धोनी को श्रेय देते हुए तारीफ की। वही भारतीय टीम की इस मुकाबले में स्थिति कमजोर नजर आ रही है जहां उन्होंने 52 रनो पर ही 3 विकेट गंवा दिए। ऐसे में देखने लायक होगा की इस मुकाबले के कौनसी टीम बाजी मारती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top