भारतीय क्रिकेट टीम को कल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले ओडीआई मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनो ने मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 21 रनों से हरा दिया।
भले ही भारत यह मुकाबला हार गया हो लेकिन एक खिलाड़ी जिसके प्रदर्शन ने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया और वह है वॉशिंगटन सुंदर। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन का नजारा आज रांची में दिखाया।
वॉशिंगटन सुंदर ने पहले फील्डिंग करते हुए एक शानदार कैच लपका। इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर्स में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके बाद अंत में जब भारतीय टीम के बड़े से बड़े बल्लेबाज रन बनाने में जूझ रहे थे वहां वॉशिंगटन सुंदर ने आके आतिशी बल्लेबाजी की।
वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए अपनी टीम को जीताना चाहा। वही भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने भी 47 रनो की महत्त्वूर्ण पारी खेली लेकिन यह पारियां भारत को जीत नही दिला सकी।
