क्रिकेट खबर

जिस सीट पर धोनी ने 2011 विश्वकप फाइनल में गेंद पहुचाई उस स्थान को ऐतिहासिक बनाने हेतु मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक है। उन्हके दुनिया के हर कोने में पसंद किया जाता है और उन्होंने सभी फैंस के दिल मे अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। उन्हें सभी फैंस काफी करीब से फॉलो किया करते है।

उन्होंने भारत को काफी मुकाबले जिताए है जहां उन्होंने सभी फैन्स को खुश होने के काफी लम्हे दिए है। उनकी ही कप्तानी में भारतीय टीम ने 28 सालो के बाद विश्वकप का खिताब जीता था। भारत ने 2011 में मुम्बई के मैदान में श्रीलंका को हराकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था और इस लम्हे को भी कोई फैन नही भुल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी टीम के हीरो थे जिन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की थी और उन्होंने भारत को ये मैच जिताया था। उन्होंने नुवान कुलशेखरा की गेंद पर छक्का जड़ा कर इस मैच को अपने नाम किया और उनका ये छक्का सभी के ध्यान में आज भी है और पसंद किया जाता है।

उन्होंने ये कारनामा मुम्बई के वानखड़े के मैदान में किया था जहां अभी महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें समानित किया है। एमसीए ने उन्हें उस लम्हे का फ़ोटो फ्रेम दिया है वही खबरों के अनुसार जिस सीट पर वो गेंद जाकर गिरी थी वो महेंद्र सिंह धोनी के नाम कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मुम्बई इंडियंस के ख़िलाफ चेन्नई सुपर किंग्स 8 अप्रैल को मुकाबला खेलेगी जिसके लिए वो अभी मुम्बई में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top