आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और महत्वपूर्ण मुकाबले में। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना मुंबई इंडियन की टीम से हो रहा हैं। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मकरम की तरफ से शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन देखने को मिला है जिसे देख सभी हैरान हो गए है।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियन की टीम ने शुरआत अच्छी की लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के विकेट के बाद उनकी पारी धीमी हो गई। रोहित शर्मा ने 18 गेंदों में 28 रन बनाकर तेज शुरुआत दी।
इसके बाद मैदान पर दिखता है कप्तान एडेन मकरम का जादू। एडेन मकरम ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन दिखाते हुए आज के इस मुकाबले में अबतक लगातार 3 अविश्वनीय कैच पकड़कर मुंबई की आतिशी पारी पर अंकुश लगाया।
एडेन मकरम ने पहले रोहित शर्मा फिर ईशान किशन और उसके बाद सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। तीनों ही शॉट बड़े करारे थे जिनपर कप्तान एडेन मकरम ने कैच पकड़कर अपनी लाजवाब फील्डिंग का नजारा दिखाया। ऐसा लग रहा था की एडेन मकरम गेंद को नही बल्कि गेंद एडेन मकरम को ढूंढ रही है।
CAUGHT IN 4K – Aiden Markram 🔥#TATAIPL #IPLonJioCinema #SRHvMI #IPL2023 #OrangeFireIdhi | @SunRisers @AidzMarkram pic.twitter.com/WJVkXuH2pL
— JioCinema (@JioCinema) April 18, 2023
