इंडियन प्रीमियर लीग में आज के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना लखनऊ में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सन्यास को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने आज टॉस के बाद करी।
दरअसल टॉस जीतकर महेंद्र सिंह धोनी ने आज कुणाल पांड्या की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मैदान पर धोनी के साथ मौजूद डेनी मॉरिसन ने एमएस धोनी से एक बड़ा ही महत्त्वपूर्ण सवाल पूछा।
डेनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा की “आप अपने इस अंतिम आईपीएल सीजन का आनंद किस प्रकार उठा रहे है?” इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की “आप लोगो ने यह तय किया है की यह मेरा अंतिम आईपीएल सीजन है लेकिन मैने नही।”
धोनी के द्वारा इस बात को सुनकर फैंस बड़े ही खुश हुए है और सभी यही चाहते है की महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ और सीजन के लिए आईपीएल में खेले। धोनी की फिटनेस भी उन्हे अभी सन्यास लेने के लिए बाधित नहीं कर रही है। ऐसे में देखने लायक होगा की महेंद्र सिंह धोनी इसे लेकर क्या और फैसले लेते है।
