आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और बड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम का समाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाला है। इस बड़े मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ा झटका तब लगा जब उनके इस सीजन के प्रमुख गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 से बाहर हो गए।
मुंबई इंडियंस की टीम ने आज इस चीज की घोषणा कर दी है। उनके स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम ने क्रिश जॉर्डन को रिप्लेसमेंट के रूप में 2 करोड़ की राशि में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। क्रिश जॉर्डन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आईपीएल खेल चुके है।
वही बात करे आर्चर की तो वह पीछले सीजन मौजूद नही थे और इस सीजन भी इंजरी से रिकवरी करके एक बार फिर मैदान पर वापसी कर रहे थे लेकिन वह मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 5 मुकाबले खेल पाए और उनमें भी कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए।
मुंबई इंडियंस की टीम ने आर्चर को मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ की राशि में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन वह अपनी इस कीमत के जैसा प्रदर्शन नही कर पाए। अब आर्चर अपनी रिकवरी के लिए फिर से अपने देश लौट गए है। ऐसे में देखने लायक होगा की अब मुंबई इंडियंस बचे हुए मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करते है।
