क्रिकेट खबर

ग्लेन मैक्सवेल ने रचा इतिहास; 9 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए जड़ा विश्वकप का सबसे तेज शतक

ग्लेन मैक्सवेल

ओडीआई विश्वकप के 24वे मुकाबले में आज दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना नीदरलैंड की टीम से हो रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्तर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इतिहास रचते हुए ओडीआई विश्वकप का अब तक का सबसे तेज शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने आज शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में शतक जड़ दिखाया है। ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस पारी में कुल 8 गगनचुंबी छक्के और 9 चौके जड़े। उन्होंने नीदरलैंड के गेंदबाजों को बिलकुल भी मौका नही दिया की वह अपनी गेंदबाजी से उन्हें परेशान कर सके।

मैक्सवेल ने अपनी पहली 20 गेंदों में सिर्फ 34 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने चौके और छक्के की बारिश करते हुए सिर्फ अगली 20 गेंदों में 70 रन बना डाले। उन्होंने इसी विश्वकप में एडेन मकरम द्वारा 49 गेंदों में लगाए गए शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इसके साथ उन्होंने दिल्ली में अपने इस शतक के जश्न से भी फैंस का दिल जीत लिया।

उन्होंने अपना यह शतक अपने नवजात बच्चे के नाम किया। वही उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के सामने 400 रनो का विशालकाय लक्ष्य रख दिया। वही डेविड वार्नर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इसके अलावा स्टीव स्मिथ और मार्नस ने अर्धशतक जड़ा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top