इस दुनिया में हर किसी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा हुआ है। कोई किसी समय अपने खेल में शीर्ष पर हो सकता है और दूसरे पर वह सबसे नीचे हो सकता है। मोहित शर्मा और उनके क्रिकेट करियर में हाल ही में इसी तरह का बदलाव आया है। 2014 टी20 वर्ल्ड कप और 2015 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले मोहित अब आईपीएल 2022 केबल एक नेट बॉलर की भूमिका में दिखेंगे।
हरियाणा का यह तेज गेंदबाज कभी चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हुआ करता था। वह एमएस धोनी के पसंदीदा गेंदबाज भी थे। हालांकि, जब से उन्होंने चेन्नई के लिए खेलना बंद किया हे, उसके बाद से उनके करियर में एक बोहोत बड़ा गिरावट आया हे।
चेन्नई के बाद वो पंजाब किंग्स के लिए भी खेले, लेकिन ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके जिससे वो दल में अपना जगा बनाए रख पाए। जब चेन्नई के लिए खेल रहे थे, तब उन्होंने एक सीजन में तो सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप भी जीता था।
पंजाब के साथ एक कार्यकाल के बाद, मोहित सीएसके में लौट आए लेकिन उन्हें खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त मौके नहीं मिले। पंजाब से लौटने के बाद उन्होंने चेन्नई के लिए केवल एक मैच खेला, जहां उन्होंने 27 रन देकर सिर्फ 1 ही विकेट लिया था। 2020 में उन्हे दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े। दिल्ली में भी उन्होंने सिर्फ एक ही मैच खेला और 45 रन देके सिर्फ 1 विकेट ही ले पाए।
मोहित शर्मा आईपीएल नीलामी 2022 में अनसोल्ड रहे। उसके बाद सभी सोच रहे थे शायद ये उनके करियर समाप्ति का संकेत हे, लेकिन उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बरिंदर सरन और गुरकीरत सिंह मान के साथ एक पोस्ट की। यह टीम के साथ होली के जश्न की एक तस्वीर थी। जैसा की सभी जानते हे की गुरकीरत गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी हैं, जिससे पुष्टि होती है कि मोहित और सरन भी टीम में हैं, लेकिन सिर्फ एक नेट बॉलर के हिसाब से। हमें ये भी पता चला हे की लुकमान मेरीवाला भी नेट बॉलर हे गुजरात टाइटंस के लिए।
मोहित शर्मा के पोस्ट देखते ही लोगो ने ट्विटर पे उनके बारे में चर्चा शुरू किया, की कैसे भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलने से आज वो सिर्फ एक नेट बॉलर बन गए हे।
mohit Sharma net bowler in ipl
— nayan (@nayanpa32831446) March 17, 2022pic.twitter.com/9a13Ki4f4F
Seeing Mohit sharma as a
— Stregebor
net bowler is killing mehttps://t.co/2o0UHfwx1N
(@RK_Kriks) March 17, 2022
Mohit Sharma was Purple cap winner back in 2014 and now he is a net bowler,What a turnaround
— Believer(@Kevin_2803k) March 18, 2022
Mohit Sharma as Net bowler..Who has 92 wickets on his name. Used to be prime bowler in 2015 era. How life turns the table ! https://t.co/DxKiTTOQYB
— Banna. (@iJaideep_) March 18, 2022
mohit sharma kaha 2015WC khelke ab net bowler ban gya hai
— Ansh (@141Adelaide_) March 18, 2022
