आईपीएल 2022

देखिए ट्विटर पर क्या रहा फैंस का महेंद्र सिंह धोनी द्वारा जडेजा को कप्तानी सौंपने के बाद रिएक्शन

रविंद्र जडेजा

एक चौकाने वाले निर्णय में महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के शुरू होंने से ठीक 2 दिन पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया। रविंद्र जडेजा अब चेन्नई की कमान संभालेंगे।

आईपीएल के दुसरे सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी। में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है जो की रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से सिर्फ एक खिताब ही पीछे थे। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने 2 बार चेन्नई की टीम को चैंपियंस लीग टी–20 का खिताब भी जीताया।

धोनी ने एक कप्तान के रूप में आईपीएल में 204 मुकाबले खेले जिसमे से उन्होंने 121 में जीत हासिल की और उन्हे 82 मुकाबलों में हार मिली थी।  इस न्यूज के आने से सभी फैंस एक बार के हैरान से हो गए और ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर ट्वीट्स का एक सैलाब सा आ गया।

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले पर चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की “धोनी इसके बारे में पहले से सोच रहे थे। उन्होंने सोचा की यह जडेजा को कप्तानी देने का एकदम उपयुक्त समय है। उन्होंने महसूस किया की जडेजा अभी अपनी प्राइम फॉर्म में है और उनके हाथों में कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। धोनी वही फैसले लेते है जो टीम के हित में हो।”

रविंद्र जडेजा चेन्नई की टीम की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान होंगे। इससे पहले सिर्फ सुरेश रैना एक ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने धोनी के अलावा कप्तानी की हो। ऐसे में यह देखने लायक होगा की जडेजा एक कप्तान के रूप में कैसा प्रदर्शन करते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top