आज सभी को हिलाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने ये ऐलान किया हे की आने वाली आईपीएल 2022 से पहले एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी रविन्द्र जडेजा तो सौप दिया हे। चेन्नई सुपर किंग्स आने वाले 26 तारिक तो इस साल के आईपीएल का पहला मुकाबला खेलने वाले हे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ। लेकिन उससे पहले इस बड़ी खबर ने सबको हिला दिया हे।
चेन्नई सुपर किंग्स को चार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाने के बाद, महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के पहले मैच से कुछ दिन पहले गुरुवार को कप्तानी की कमान रविंद्र जडेजा को सौंप दी हे, जेसिका ऐलान आज चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पे किया।
जबकि फ्रैंचाइज़ी ने कहा कि ‘धोनी इस सीज़न और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखेंगे’, ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने विश्वनाथन के हवाले से कहा, “एमएस धोनी इसके बारे में सोच रहे थे। उन्होंने महसूस किया कि जड्डू को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जड्डू भी अपने करियर के सबसे अच्छे फॉर्म में हैं और यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का आदर्श समय है। फ्रेंचाइजी के लिए क्या अच्छा होगा वो हमेशा सोचते रहते हे,” विश्वनाथन ने कहा।
विश्वनाथन ने धोनी के द्वारा जडेजा को कप्तानी सौंपने को विराट कोहली को भारत की कप्तानी सौंपने वाले घटना से कंपेयर किया। धोनी ने 2015 में विराट कोहली को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपने थी। विश्वनाथन कहा की धोनी ट्रांजिशन प्रक्रिया को यथासंभव सुचारू रखने का इरादा रखते थे।
“यह वैसा ही है जब उन्होंने विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ वर्षों के लिए तैयार करने के बाद भारत की कप्तानी सौंपी थी। इसी तरह, वह चाहते थे कि ट्रांजिशन प्रक्रिया सीएसके में भी सुचारू रहे।”
धोनी आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने क्रमशः 2010, 2011, 2018 और 2021 में चार आईपीएल खिताब जीते हैं, और सभी के सभी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही जीते हे। “हम हमेशा एमएस के फैसले का सम्मान करते हैं। वह फ्रैंचाइज़ी के लिए ताकत के स्तंभ रहे हैं और टीम के प्रमुख सदस्य होंगे,” विश्वनाथन ने कहा।
रविन्द्र जडेजा, जो साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।
धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलना जारी रखे हुए थे और अभी भी वो कुछ साल तक टीम के लिए खेलने का सोच भी रहे हे। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल खिताब अपने नाम किया था, जब उन्होंने मोर्गन के कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल मैच में एक कड़ी हार दिया था।
