आईपीएल 2022

केकेआर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

महेन्द्र सिंह धोनी

आईपीएल के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने सामने आई। जहा कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

बड़े खिलाड़ियों से सजी यह सीएसके की टीम ज्यादा अच्छी शुरुआत नही कर पाई और एक के बाद एक विकेट खो दिए। पिछले वर्ष ऑरेंज कैप के विजेता रहे ऋतुराज गायकवाड़ इस मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हो गए। लेकिन चेन्नई की इस पारी को उनके कप्तान रविंद्र जडेजा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संभाला।

दोनो ने गेम को समझदारी से खेले और पहले अच्छी तरह से सेट होकर अंतिम ओवर्स में रन बरसाए। महेंद्र सिंह धोनी ने आज के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करतें हुए 38 गेंदों पर नाबाद 50 रनो की जरूरी पारी खेली और लगभाग 2 साल बाद अर्धस्तक लगाया। यह धोनी की 28 आईपीएल मैचों के बाद पहली हाफ सेंचुरी थी।

साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे पुराने भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने अर्धशतक लगाया की लिस्ट में शामिल हुए। धोनी ने यह रिकॉर्ड 40 वर्ष और 262 दिनों की उम्र में किए जो की भारतीयों में सबसे अधिक है।

धोनी की इस पारी ने चेन्नई की टीम को एक समामजनक स्कोर तक पहुंचाया ही कोलकाता की टीम को 132 रनो का लक्ष्य दिया। धोनी में मैच में धीमी शुरुआत की लेकिन अंत में आते आते तेज गति से रन बनाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top