आईपीएल 2022

“क्या आप चेन्नई के लिए एक और सीज़न कप्तानी नही करना चाहते?” जानिए डेवन कॉनवे के इस सवाल का धोनी ने क्या दिया जवाब

महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन जो की 26 मार्च से शुरू हुआ था से पहले क्रिकेट फैंस तब चौक गए जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ठीक आईपीएल के शुरू होने से 2 दिन पहले अपनी टीम सीएसके की कप्तानी छोड़ दी और कप्तानी की कमान रविंद्र जडेजा को दी।

इस बार आईपीएल में चेन्नई की टीम में काफी नए खिलाड़ी शामिल हुए। इनमे से एक न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेवन कॉनवे भी इस बार चेन्नई की टीम का हिस्सा है। डेवन ने हाल ही में सीएसके द्वारा अपलोड एक वीडियो में बताया की वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना चाहते थे।

कॉनवे ने बताया की उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से इस बारे में बात भी की। कॉनवे ने कहा की “मैं महेंद्र सिंह धोनी जैसे महान खिलाड़ी की कप्तानी में खेलना चाहता था। मैने उनसे इस बारे में बात भी की थी। मैने उनसे पूछा था की आप इस बारे में निश्चित हो की आप एक और आईपीएल सीजन में कप्तानी नही करना चाहते ताकि मैं आपकी कप्तानी में खेल सकू।”

महेंद्र सिंह धोनी ने इस बारे में उनको एक बहुत ही अच्छी बात कही जिसके बारे में कॉनवे ने बताया। धोनी ने कॉनवे से कहा की “नही, लेकिन मैं हमेशा आपके साथ हर तरह से मदद करने के लिए मौजूद रहूंगा। यह बहुत कूल था।” कॉनवे ने यह भी बताया की इसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान रविंद्र जडेजा के साथ लंच भी किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top