इंडियन प्रीमियर लीग के 15 वे सीजन के 7वे मुकाबले में पिछले वर्ष की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और इस बार शामिल हुई केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आपस में भिड़ी और इस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी छोटी पारी में ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला।
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और इन 6 गेंदों में महेंद्र सिंह धोनी ने 2 चौकों और एक छक्के की सहायता से 16 रन बनाए। इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने में सिर्फ 15 रन दूर थे और आज के मुकाबले में उन्होंने वह 15 रन प्राप्त कर लिए।
इस मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को अपने टी–20 करियर के 7000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 15 रनो की जरूरत थी और महेंद्र सिंह धोनी ने आज इस रिकॉर्ड को हासिल कर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
महेंद्र सिंह धोनी से पूर्व कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने नाम यह रिकॉर्ड किया है। धोनी से पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा अपने नाम यह कीर्तिमान स्थापित कर चुके थे और अब इस फॉर्मेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
वही अगर मैच की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 211 रनो का लक्ष्य दिया। चेन्नई के लिए रॉबिन उथप्पा ने सर्वाधिक 50 रन और शिवम दुबे ने 49 रनो की पारी खेली। वही लखनऊ के लिए आवेश खान, रवि बिश्नोई और एंड्रयू टाई ने 2–2 विकेट लिए।
