आईपीएल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय लीग हैं और इस बार इस लीग में 8 टीमो के जगह 10 टीमे हिस्सा ले रही हैं जिस कारण एल लीग और भी रोमांचक होगयी हैं। टीमे सीजन से पहले नीलामी में एक दामदार टीम बनाने की कोशिश करती हैं।
टीम बन जाने पर जो सबसे अहम बात होती हैं की उस टीम को चलाने बाला कप्तान जिसके निर्देश में वो पूरी टीम खेलती हैं और आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपके पास अच्छा कप्तान होना जरूरी हैं। कप्तान के ही देख रेख में ही सारी टीम परफॉर्म करती हैं।
आईपीएल के इतिहास में काफी सारे कप्तान हुए हैं जिन्होंने बहुत सी टीमो की कप्तानी करी हैं उन्ही में बहुत से कप्तान बहुत सफल हुए हैं वही कुछ ऐसे कप्तान हैं जो इतना खास प्रदर्शन नही कर पाए।
रोहित शर्मा भी काफी लंबे समय से कप्तानी करते ही आ रहे हैं और वो आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियन की कप्तानी करते हुए 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। रोहित शर्मा को मुंबई का कप्तान 2013 में बनाया गया था और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
मुंबई इंडियन में आने से पहले रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स में थे और वो 2009 की टीम में उप कप्तान थे जिस टीम ने ट्रॉफी को उठाया था। इसी चीज को लेकर प्रज्ञान ओझा ने कहा की अगर 3 साल बाद बड़ी नीलामी नही होती तो रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स में ही होते और मुंबई के कप्तान बनने से पहले वो डेक्कन चार्जर्स के कप्तान बन गए होते।
