इंडियन प्रीमियर लीग के आज के बड़े और महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर के एक बहुत ही रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी और मुंबई के इस सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने की आशा को समाप्त किया और चेन्नई ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
यह मैच क्रिकेट फैंस के लिए और भी खास हो गया जब चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से चेन्नई को यह मुकाबला जीताया। मैच को अंतिम 4 गेंदों पर चेन्नई सुपर किंग्स को जीतने के लिए 16 रनो की जरूरत थी और गेंदबाज थे जयदेव उनादकट।
महेंद्र सिंह धोनी और अंतिम ओवर की लव स्टोरी तो सालो से चली आ रही है और हर बार महेंद्र सिंह धोनी ऐसी स्थिति में टीम को मैच जीताकर ले जाते है। ऐसा ही आज धोनी ने किया। महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी गेंद पर छक्का चौथी गेंद पर चौका लगाया। उसके बाद धोनी ने 2 रन भागे और अब अंतिम गेंद पर 4 रनो की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार चौका लगाकर टीम को मैच जीताया और प्लेऑफ में पहुंचने की आश बनाए रखी।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े ट्वीट्स का सैलाब सा आ गया। बहुत से लोगो ने ट्वीट किया की “शेर भले ही बुढ़ा हुआ है लेकिन शिकार करना नही भूला” तो कइयों ने ट्वीट किया की “जो चिंता को तलवार की नोंक पर रखे वह है महेंद्र सिंह धोनी” इस प्रकार के कई ट्वीट्स सोशल मीडिया पर चारो ओर आने लगे।
His name is MS! 💫
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) April 21, 2022
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 21, 2022
CSK mumbai ke against match jeet gayi, dhoni ne winning shot se match khatam kar diya, ab chennai IPL se bahar bhi ho jaye to koi dukh nahi. 💪💛
— Prayag (@theprayagtiwari) April 21, 2022
क्रिकेट की जब भी कोई किताब लिखी जाएगी उसका फिनिशिंग चैप्टर लिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी ❤️💥#CSKvsMi
— Sachin Pandey Lovi 😷 (@Lovi3039) April 21, 2022
आखरी ओवर में धोनी,
— Ajay Nain (@_james_nain_44) April 21, 2022
धोनी करते अनहोनी को होनी ।
साल दर साल,
नहीं बदली ये कहानी ।। 💛💯@msdhoni #CSK #thala #mahi pic.twitter.com/SA6RvjeR0z
