इंडियन प्रीमियर लीग के आज के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आपस में भिड़ रही है। इस रोमांचक मुकाबले में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे है जहा चेन्नई द्वारा पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त करने के बाद मिडिल ऑर्डर ने टीम की पारी को संभाला वही चेन्नई द्वारा एक जल्दी विकेट खोने के बाद फिर से संभल के खेलते हुए देखा जा रहा था।
इसी दौरान मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के एक मास्टरमाइंड प्लान की झलकी देखने को मिली। दरअसल मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किरॉन पोलार्ड को आउट करने के लिए ऐसी फील्ड सेट की जिसकी अगली ही गेंद पर पोलार्ड आउट हों गए। महेंद्र सिंह धोनी की इस दिमागी खेल से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी हैरान हुए।
हैरान कर देने वाली बात यह भी है की महेंद्र सिंह धोनी ठीक इसी तरह से 2 बार पहले भी आईपीएल 2010 और आईपीएल 2017 में भी पोलार्ड का विकेट ले चुके है। हालांकि पोलार्ड के चेन्नई के खिलाफ अच्छे रिकॉर्ड्स है। जब महेंद्र सिंह धोनी द्वारा यह फील्ड सेट की गई तो पोलार्ड द्वारा धोनी को गलत साबित करने के लिए उस तरफ छक्का मारना चाहा।
महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्ग ऑन की दिशा में सामने की तरफ शिवम दुबे जो की टीम के सबसे लंबे खिलाड़ी है को भेजा गया। उसकी अगली ही गेंद पर पोलार्ड उन्हें कैच थमा बैठे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखने को मिली और इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
What field set man , just too epic
— Sherlòck🫀 (@Valar_Dohaeeris) April 21, 2022
God Dhoni 🙏 pic.twitter.com/cif9bbsyu4