इंडियन प्रीमियर लीग के आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल की टीम आपस में भिड़ी। इस मुकाबले में वर्तमान ऑरेंज कैप होल्डर जॉस बटलर ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिया। जॉस बटलर ने इस आईपीएल सीजन का अपना तीसरा शतक लगाया साथ ही वह अब तक दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और बटलर और देवदूत पडीकल की पारियों ने दिल्ली कैपिटल के इस निर्णय को गलत साबित किया। जॉस बटलर ने आतिशी पारी खेलते हुए 65 गेंदों में 9 चौकों और 9 छक्के की मदद से कुल 116 रन बना डाले।
दिल्ली के गेंदबाज इस मुकाबले में बेबस दिखाई दिए। बटलर की इस तूफानी पारी से सोशल मीडिया पर ट्वीट्स का सैलाब सा आ गया। फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ियों ने बटलर की तारीफ की। बटलर इस बार ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार लग रहे है। साथ ही बहुत से लोग यह कह रहे है की बटलर विराट कोहली के सबसे ज्यादा आईपीएल रनो जो की उन्होंने 2016 में बनाए थे को भी तोड़ सकते है।
Virat kohli watching jos buttler performance:#RRvsDC pic.twitter.com/03QD0fyh2i
— Prayag (@theprayagtiwari) April 22, 2022
Eat
— Umakant (@Umakant_27) April 22, 2022
Sleep
Score Century
Repeat
Daily Routine of Jos Buttler
Jos Buttler ka naam Josh Buttler hona chahiye!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 22, 2022
Incredible hitting by him and @rajasthanroyals.
This is a belter of a wicket and I have a feeling that the match is wide open.#DCvRR pic.twitter.com/Bzh3DcAroy
Jos "The Boss" Buttler
— Sarang Bhalerao (@bhaleraosarang) April 22, 2022
What a fantastic tournament he's having. 3 tons in 7 games, 4 centuries for Rajasthan Royals. 3 tons this year at different venues! Looks like Buttler is hungry for more. Terrific effort #DCvRR
वही बात करे मैच की तो पड़ीकल और सैमसन ने भी दिल्ली के खिलाफ रन बरसाए। देवदत्त ने जहा 35 गेंदों में 54 रनो की पारी खेली वही सैमसन ने 19 गेंदों में 46 रन मारे। इन पारियों की बदौलत राजस्थान ने एक बार फिर इस आईपीएल का सबसे बड़ा 222 रनो का लक्ष्य रखा।
