मुंबई को भारतीय क्रिकेट की धड़कन कहा जा सकता है। हर पीढ़ी ने कम से कम एक मुंबई क्रिकेटर को टीम इंडिया के लिए अच्छा करते देखा है। सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद अब रोहित शर्मा मुंबई क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
घरेलू प्रतियोगिताओं में भी मुंबई सबसे सफल टीम है। हालाँकि उनका फॉर्म पिछले कुछ महीनों से ठीक नही हे। लेकिन अन्य टीमों को मुंबई द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ने में कई और साल लगेंगे। शहर में दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम होने के अलावा बीसीसीआई का मुख्यालय भी है।
मुंबई ने भारत के अलावा अन्य देशों को भी क्रिकेटर दिए हैं। इस लेख में, हम मुंबई में जन्मे तीन सक्रिय क्रिकेटरों पर एक नज़र डालते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विभिन्न देशों के लिए खेलते हैं।
एजाज पटेल
एजाज पटेल मुंबई में जन्मे क्रिकेटरों में से एक बड़ा नाम हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी और देश के लिए खेलते हैं। न्यूजीलैंड के स्पिनर ने बचपन में मुंबई से न्यूजीलैंड का रुख किया था।
देश में एजाज ने अपने हुनर का लोहा मनवाया और कीवी टीम के लिए खेलने का मौका मिला। हाल ही में, खेल के इतिहास में एक ही पारी में सभी दस विकेट लेने बालो में तीसरे गेंदबाज बने एजाज। संयोग से, यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, जो उन्होंने भारत के खिलाफ ही किया था।
सौरभ नेत्रवलकर
मौजूदा दौर के भारतीय मूल के क्रिकेटरों की बात करें तो सौरभ नेत्रवलकर एक लोकप्रिय नाम है। सौरभ यूएसए के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा टीम के कप्तान भी हैं। मुंबई में जन्मे इस खिलाड़ी ने भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है।
किंचित शाह
किंचित शाह भी मुंबई में जन्मे क्रिकेटरों में से एक हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विभिन्न देशों के लिए खेलते हैं। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज किंचित ने विश्व कप में हांगकांग का प्रतिनिधित्व भी किया है। अब तक, वह देश के लिए 35 T20I मुकाबलों और 10 ODI खेलों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, दोनों प्रारूपों में उनका औसत 20 से कम है।