आईपीएल 2022

“कप्तान बदला नतीजा बदला” देखिए ट्विटर का महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई को मिली जीत पर रिएक्शन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी यह सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम नही बल्कि बहुत से क्रिकेट फैंस की भावना है। आज आईपीएल 2021 के फाइनल के बाद पहली बार आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी कप्तानी करने मैदान पर उतरे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की।

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनो ने ही आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 तो वही डेवोन कन्वे की नाबाद 85 रनो की पारी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 203 रनो का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

हैदराबाद के लिए निकोलस पूरन ने नाबाद 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया लेकिन सफल नही रहे। उनके अलावा विलियमसन ने 47 और अभिषेक शर्मा ने 39 रनो की पारी खेली। लेकिन चेन्नई के लिए उनके गेंदबाज मुकेश चौधरी ने बेहतरीन 4 विकेट झटके।

इस जीत के बाद बहुत से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी वहीं अपनी पुरानी कप्तानी वाले अंदाज में दिखे। धोनी फील्ड को सजाते हुए और गेंदबाजों से ओवर्स के दौरान बात आदि करते हुए नजर आए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top