क्रिकेट खबर

महेंद्र सिंह धोनी ने नवाबी अंदाज में मनाया अपना 41वां जन्मदिन, डेविड बेकहम और सुनील गावस्कर के साथ विम्बलडन का मजा लेते हुए आए नजर

महेंद्र सिंह धोनी

विश्व क्रिकेट के इतिहास में सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपने जीवन के 41 बसंत पूरे कर चुके हैं।

वैसे तो क्रिकेट में आज तक कई कप्तान आए और गए हैं लेकिन जो उपलब्धि एमएस धोनी ने हासिल की है और जो खेल के प्रति समर्पण उन्होंने इतने सालों के दौरान दिखाया है वो बहुत ही गिने चुने खिलाड़ी ही दिखा पाते हैं।

भारतीय क्रिकेट को अपने नेतृत्व में यह खिलाड़ी एक नए मुकाम तक ले कर गए और दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने जिसने तीनों आईसीसी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा पाने में सफलता प्राप्त की।

अपने जन्मदिन से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी लन्दन में विम्बलडन का मजा लेते हुए नजर आए। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से महेंद्र सिंह और उनके साथ बैठे अन्य लोगों की तस्वीर पोस्ट की है।

देश भर में उनके फैंस एवं उनके साथी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं तो दूसरी ओर विजयवाड़ा, आंधप्रदेश में एमएस धोनी के जबड़े फैन्स ने उनका 41 फ़ीट का कटआउट भी तैयार किया है।

जिसकी तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एमएस धोनी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से टाटा आईपीएल में फिलहाल सक्रिय हैं।

अब अगले आईपीएल के सीजन में वह टीम के साथ वापसी करेंगे और इस बार के बुरे सीजन को भूलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे जैसा कि चेन्नई की टीम हमेशा करती रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top