भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अचानक से ही फैंस के बीच एक चर्चा का विषय तब बन गए जब उन्होंने मंगलवार शाम को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में लिखा हुआ था “न्यू लाइफ लोडिंग” अर्थात नया जीवन शुरू होने जा रहा है।
युजवेंद्र चहल की इस स्टोरी ने फैंस को काफी कन्फ्यूज कर दिया। फैंस इस बात का सही से आकलन नहीं कर पा रहे की युजवेंद्र चहल इस स्टोरी के माध्यम से क्या संदेश देना चाह रहे हैं। कुछ फैंस ने इस स्टोरी के वायरल होने के बाद यह अंदाजा लगाया है की युजवेंद्र चहल के परिवार में एक नया सदस्य आ रहा है।
युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री वर्मा के साथ शादी की थी। इसके इतने समय बाद अब यह अंदेशा लगाया जा रहा है की युजवेंद्र चहल के जीवन में अब एक और नई खुशी शामिल हो सकती है और वह अब पिता बनने वाले है। हालांकि इस स्टोरी का कुछ फैंस दूसरा अर्थ भी निकाल रहे है।
इन फैंस के अनुसार युजवेंद्र चहल और धनश्री के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ गई है। इसके पीछे का कारण यह है की कुछ दिन पहले सूर्यकुमार यादव के द्वारा एक स्टोरी शेयर की गई थी जिसमे चहल की पत्नी धनश्री श्रेयस अय्यर के साथ खड़ी थी। साथ में सूर्यकुमार यादव और देवीशा भी थी। इससे फैंस काफी अटकलें लगाए जा रहे है।
हालांकि इस स्टोरी से ज्यादा संभावना तो इसी बात की जताई जा रही है की युजवेंद्र चहल और धनश्री के घर अब एक नया मेहमान आने वाला है। ऐसे में अब इस खबर के लिए फैंस काफी उत्साहित है।
Chota Yuzi aane wala shyad
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) August 16, 2022
Yuzi Chahal's instagram story😱 pic.twitter.com/oMhyZU8IPH
— Shashank (@Shashank18_71) August 16, 2022
Justice for yuzi chahal https://t.co/JdBRRPsgEI pic.twitter.com/LwUKc5Hg9Y
— Div🦁 (@div_yumm) August 16, 2022
Uski Chai mein Makkhi gir gayi😥
— Batman (@andherekabaaap) August 16, 2022
