एशिया कप में आज भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। अगर आज इस मुकाबले में भारतीय टीम हार जाती है तो एशिया कप से बाहर हो जाएगी। वही भारतीय टीम की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही।
टॉस हारने के बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो एक विवादित ढंग से केएल राहुल ने एलबीडब्ल्यू होकर अपना विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इनफॉर्म विराट कोहली भी मधुशंका की एक शानदार गेंद से क्लीन बोल्ड हो गए। इस प्रकार भारत ने अपने पहले दो विकेट जल्दी गंवा दिए।
लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में संभाला। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले सूर्यकुमार यादव के साथ साझेदारी बिठाई और फिर मौका मिलते ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
वही अपनी इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक शानदार छक्का ऐसा जड़ा जिससे फैंस का डबल मनोरंजन हो गया। रोहित शर्मा के द्वारा लगाया गया यह शानदार छक्का सीधे बाउंड्री लाइन पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड के पीछे जा लगा। सिक्योरिटी गार्ड का मुंह मैदान के विपरीत दिशा में था और वह गेंद को नही देख पाया।
इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
Yaar that must have hurt real bad 😭😭 #AsiaCupT20 #IndvSL pic.twitter.com/CdRXXhaciA
— amit (@leosamit) September 6, 2022
