क्रिकेट खबर

“क्या महेंद्र सिंह धोनी ले रहे है आईपीएल से सन्यास” कल इस समय करने वाले है एक बड़ी घोषणा; पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट फैंस और खास कर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस आज शनिवार 24 सितंबर को फेसबुक पर एक पोस्ट को देख हैरान परेशान हो गए है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसे देख फैंस काफी कन्फ्यूज हो गए है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी इस पोस्ट में लिखा की वह कल रविवार 25 सितंबर को ठीक 2 बजे फेसबुक पर लाइव आने वाले है और वह लाइव आकर एक खास न्यूज साझा करेंगे। उन्होंने इस पोस्ट में अपने सभी फैंस से इस लाइव सेशन से जुड़ने के लिए कहा है। ऐसे में फैंस इसके लिए काफी उत्सुक हो चुके है।

हालांकि अब सभी यही सोच रहे है की वह खास खबर क्या होगी जो महेंद्र सिंह धोनी सभी के साथ शेयर करने वाले है। इसे लेकर सभी फैंस अब तरह तरह की अटकलें लगा रहे है। बहुत से फैंस का ऐसा मानना है की शायद वह आईपीएल से सन्यास लेने वाले है तो वही बहुत से फैंस इसे कोई विज्ञापन से जोड़ रहे है।

हालांकि इसमें सन्यास से जुड़ी खबर होने की संभावना अधिक नजर आ रही है। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने हाल ही में आईपीएल 2023 को लेकर जानकारी दी थी कि यह होम–अवे फॉर्मेट में होगा। एमएस धोनी ने पीछले साल के आईपीएल के अंत में सभी को यह सूचना भी दी थी की वह अपना अंतिम मुकाबला चेन्नई में ही खेलेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top