महेंद्र सिंह धोनी ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सभी फैन्स को यह सूचना दी थी कि वे रविवार यानि कि आज लाइव आकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं। जिसके बाद फैन्स काफी उत्सुक हो गए और तरह-तरह के आंकलन करने में जुट गए।
कई फैन्स को यह लगा कि शायद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी सन्यास की घोषणा कर सकते हैं या आने वाले टी20 विश्वकप में वह एक बार फिर से किसी रोल में जुड़ेंगे। लेकिन आज जब धोनी लाइव आए तो पता चला कि इतनी तैयारी बस एक बिस्किट के प्रचार के लिए था।
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मौके पर यह लॉजिक दिया कि 2011 में ओरियो बिस्किट लॉन्च की गई थी और इसी साल भारत विश्वकप भी जीता था। तो उस हिसाब से अगर इस साल एक बार फिर से ओरियो को लॉन्च किया जाए तो आने वाले टी20 विश्वकप में भी इंडिया ही बाज़ी मारेगी।
धोनी के इस स्टंट की सोशल मीडिया और काफी आलोचना हो रही है। लोग उनके इस पब्लिसिटी करने के तरीके को लेकर नाखुश हैं और धोनी पर अपने फायदे के लिये क्रिकेट फैंस के जज्बातों से खेलने का आरोप लगा रहे हैं।
कई फैन्स का यह भी कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि धोनी पैसे कमाने के लिए इस स्तर पर भी आ सकते हैं। जबकि कई फैन्स का कहना है कि धोनी के इस लॉजिक को सुनने के बाद उन्हें राहुल गांधी की याद आ गयी है।
