क्रिकेट खबर

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन के लिए विजयवाड़ा में फैंस ने बनाया एक 41 फ़ीट का कटआउट, तस्वीर हो रही वायरल

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे प्रसिद्ध और सबसे लोकप्रिय क्रिकटरो मे से एक है जिन्होंने काफी लंबे समय तक भारत के लिए बल्लेबाज़ी, विकेटकीपिंग और कप्तानी तीनो छेत्रो मे कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने बल्लेबाज़ी कैरियर मे अनेको रिकॉर्ड बनाए।

उनकी कप्तानी की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे कप्तानों मे से एक माना जाता है। वो आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एक मात्र कप्तान है। उन्होंने अपनी कप्तानी कैरियर की शुरुवात 2007 मे की थी और पहला ही बार मे टी20 विश्व कप जीत लिया था।

इसके बाद उन्होंने कई सारे ट्रॉफी जीते है और 2011 मे 28 साल के बाद भारत को वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। उनके नाम 350 ओडीआई मे 10773 रन बनाए है और उनका औसत 50 के ऊपर है जोकि काफी अच्छा है। इसी के साथ उन्होंने 90 टेस्ट और 98 टी20 खेले है जिसमे उनके नाम 4876 और 1617 रन है।

उनके पीछे लाखो फैंस दीवाने है और और 7 जुलाई को उनका 41वा बर्थडे है और इसके लिए फैंस काफी उत्सुक थे। इसी चीज को लेकर को एक काफी वायरल पिक्चर सामने आई है जिसमे धोनी का 41 फ़ीट का एक कटआउट बनाया गया जोकि विजयवाड़ा मे बनाया गया है। ये उनके बर्थडे के लिए है और ये किसी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top