मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के खास मित्र जो की पीछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी थे और डोमसेटिक क्रिकेट में मुंबई की टीम की कप्तानी कर चुके है ने मुंबई का साथ छोड़ दिया है। आदित्य तारे ने डोमेस्टिक सीजन में मुंबई की टीम को छोड़ अब उत्तराखंड के लिए खेलने का फैसला किया है।
मुंबई की टीम ने उन्हें प्री सीजन कैंप के लिए नहीं चुना था। आपको बता दे की उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है। आदित्य तारे ने मुंबई के लिए डोमेस्टिक सीजन में 80 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले है। वह इस साल हुए रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में चोटिल हो गए थे इस कारण रणजी का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे।
वह इस बार मुंबई से निकलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। आदित्य तारे ने कहा की ” मैं यह शब्दो में नहीं बता सकता की मैं मुंबई को छोड़ने पर कितना दुखी हूं। मैं जब 16 साल का था तब मैं मुंबई के लिए खेलना शुरू किया था और अभी 34 वर्ष की आयु तक लगातार मुंबई की टीम में था। मैने गर्व के साथ मुंबई के लिए खेला और अपना सपना पूरा किया।”
उन्होंने आगे कहा की “मैं झूठ नही कहूंगा लेकिन जिस तरह से यह सब खत्म हुआ मुझे इसका बहुत दुःख है। लेकिन अब यह नई चुनौतियों का समय है और मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं। ऐसे में देखने लायक होगा की वह उत्तराखंड के लिए खेलते हुए कैसा प्रदर्शन कर पाते है।
