मुंबई इंडियन की इस बार की आईपीएल के सीजन की शुरूवात बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही हैं जहाँ पर 5 बार की विजेता मुंबई ने इस सीजन मे अभी तक जीत का खाता भी नहीं खोला हैं और वो अब लगातार 6 मैच हार गए हैं।
इस बार के सीजन से पहले बड़ी नीलामी हुई थी जिसमे मुंबई की टीम बिखर गई जिसे इस दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीम माना जाता था। मुंबई ने चार खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन करा था और नीलामी मे ईशान किशन को 15 करोड़ मे खरीदा था हालांकि अभी कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर रहा।
मुंबई के इस खराब प्रदर्शन के कारण उनकी बहुत आलोचना हो रही हैं और अलग अलग लोग इसके पीछे अलग अलग कारण बता रहे हैं जहाँ बहुत का मानना हैं कि मुंबई ने कुछ खिलाड़ियों को खरीदने के चक्कर मे एक बैलेंस टीम नहीं बनाई हैं। वही कुछ लोगो का मानना हैं कि टीम की गेंदबाज़ी मे कमी हैं और वो बुमराह पर ज्यादा ही निर्भर हैं।
इसी चीज को लेकर मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और उनके सबसे सफल गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि मुंबई इंडियन वापसी करने बाली टीम हैं। वो प्लेऑफ के लिए आगे जाएंगे या नहीं ये अलग बात हैं मगर वो ये सीजन अच्छे से खतम करेंगे। उनके टीम और स्टाफ मे इतनी काबलियत हैं कि वो टीम को यहाँ से भी लड़ने का जज़्बा देंगे।
मलिंगा ने मुंबई की टीम को बहुत करीब से देखा हैं और वो जनते हैं की मुंबई जिस तरीके से वापसी कर सकती हैं क्योंकि वो लंबे समय तक मुंबई के प्रमुख गेंदबाज थे। मलिंगा अभी राजस्थान की टीम के साथ जुड़े ही हैं। मुंबई चाहेगी की वो अपने इस हार की स्ट्रीक को तोड़े और वापसी करने का मौका देखे।
