क्रिकेट खबर

फैंस के लिए आई कमाल की वीडियो, रोड पर उनके चहीते महेन्द्र सिंह अकेले चलाते दिखे बाइक, देखे वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे बड़े और प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक है और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए भी हमेशा बेताब रहते है। वो अभी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नही रहते है और उनकी वीडियो या तस्वीर कभी कभी ही सामने आती है।

अभी उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे वो रोड पर बाइक चलाते हुए नज़र आ रहे है और वो भी अकेले उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा गया है जब वो अकेले हेलमेट पहन कर बाइक चलाने निकल जाते है ताकि उन्हें कोई पहचान नही पाए।

हालांकि इस बार उनको 2 लोगो ने पहचान लिया और उनकी वीडियो बनाई है जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इस वीडियो में उन्होंने पहले धोनी के पीछे से उनकी वीडियो बनाई और अंत मे जाकर उन्होंने धोनी के साथ एक तस्वीर की गुजारिश की।

धोनी उनकी अनुरोध को मना नही कर पाए और उन्होंने एक तस्वीर खिंचने के लिए हाँ कर दिया। हालांकि उन्होंने हेलमेट नही निकाला और हेलमेट में अंदर से ही स्माइल कर के तस्वीर खिंचवा ली। इसके बाद वो वहाँ से चले गए।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है और अगले साल होने वाले आईपीएल में वो कमाल की वापसी करने की कोशिश करेंगे क्यूंकि पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top