आईपीएल

तो इसलिए अपने बैट को कई बार चबाते हुए देखे गए हैं एमएस धोनी, अमित मिश्रा ने खोला राज, यह है वजह

एमएस धोनी

कल जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम डेल्ही कैपिटल्स से भिड़ी तो इसका परिणाम चेन्नई की टीम के पक्ष में रहा। डेल्ही कैपिटल्स को महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 91 रन के बड़े अंतर से हराया और अपने खाते में 2 महत्वूवर्ण अंक जोड़ लिए।

कल की मैच के दौरान जब चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग चल रही थी तब टीम के कप्तान मैदान के बाहर पीली जर्सी में अपने बल्ले को चबाते हुए देखे गए। इससे पहले भी कई मौकों पर धोनी को ऐसा करते देखा गया है। कई लोग सही कारण ना जानने की वजह से इसे धोनी की अजीब आदत बताते हैं।

जबकि असल बात यह बिल्कुल भी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ऐसा क्यों करते हैं इसका खुलासा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बेहतरीन स्पिनर अमित मिश्रा ने किया है। अमित मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बताया कि असल में महेंद्र सिंह धोनी अपने दांत से बैट को नहीं चबा रहे होते।

बल्कि बैट से बाहर निकले धागों को या टेप को काटते हैं ताकि बैट बिल्कुल साफ लगे और उस पर बंधे धागे या लगे हुए टेप उचित रूप में चिपके रहें और जो बाहर निकल आते हैं उन्हें धोनी काट कर समतल करने का काम करते हैं। कल के मैच में एमएस धोनी ने 21 रनों की तेज पारी खेली थी।

जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल था। चेन्नई की टीम ने डेल्ही कैपिटल्स के सामने 208 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था जिसे दिल्ली की टीम पाने में विफल रही और 91 रनों से यह मैच हार कर 2 अंक अर्जित करने के मौके को गवा बैठी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top