क्रिकेट खबर

पिता की राह पर चलने लगे पुत्र अर्जुन तेंदुलकर; शतक जड़ जो काम 1998 में सचिन ने किया वही 34 वर्षो बाद अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिखाया

सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाजों में से एक रहे सचिन तेंदुलकर जिन्हे क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है ने अपने करियर में बहुत से कीर्तिमान स्थापित किए थे। वही अब उनके पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की राह पर चलने की तैयारी में लग गए है।

उन्होंने इसकी आज एक शानदार शुरुआत रणजी ट्रॉफी में कर दी हैं। आज रणजी ट्रॉफी में गोवा की टीम के लिए खेलते हुए सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर जो की एक गेंदबाज की श्रेणी में आते है ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया।

अर्जुन तेंदुलकर ने आज अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने आज 207 गेंदों पर 16 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 120 रन बना डाले। उन्होंने सुयश प्रभुदेशाई के साथ 200 से अधिक रनो की साझेदारी भी की।

वही खास बात यह है की 1988 में मुंबई के लिए खेलते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी गुजरात के खिलाफ मुकाबले में शतक जड़ा था और वह भी दिसंबर माह में ही। और अब उनके पुत्र अर्जुन तेंदुलकर ने भी यह कारनामा कर दिखाया। अर्जुन तेंदुलकर इसी सीजन ही गोवा की टीम में शामिल हुए थे इससे पहले वह मुंबई के लिए खेलते थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top